फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stop politicians from ruling at the place where tiger's claws are located: DC

बाघ के पंजे वाले स्थान पर राजने से रोकें : डीसी

Sat, 24 Aug 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Stop politicians from ruling at the place where tiger's claws are located: DC
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बाघ से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि बाघ को रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग व पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। स्थानीय लोग रेस्क्यू में जिला प्रशासन का सहयोग करें। सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन व वन मंडल अलवर एवं बाघ परियोजना सरिस्का की स्पेशल रेस्क्यू टीम बाघ को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है। इस बारे रेवाड़ी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और आमजन को सचेत भी किया जा रहा है। कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत बाघ के पैरों वाले स्थान पर 5 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी ने बताया कि सरिस्का के जंगल से भटक कर आया बाघ रेवाडी के झाबुआ गांव के जंगल में ठहरा हुआ है जो आम जनजीवन के लिए घातक है। कहा कि संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेट, उप-पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस आदेश का पालन कराएंगे। वन विभाग की टीम मुनादी कराकर आम जन से सचेत रहने की अपील करे। उपरोक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्ड का भागीदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed