{"_id":"69a5d66eeafe62020e01dcdc","slug":"stone-pelting-and-firing-during-chase-to-free-cattle-youth-dies-rewari-news-c-198-1-rew1001-234486-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोवंश छुड़वाने के लिए पीछा करते समय पथराव व फायरिंग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोवंश छुड़वाने के लिए पीछा करते समय पथराव व फायरिंग, युवक की मौत
Mon, 02 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक आमिर
भिवाड़ी। क्षेत्र में सोमवार सुबह गोतस्करों और गोवंश को छुड़वाने के लिए पीछा करते समय हुई झड़प और पथराव में घायल एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक गो तस्करी में शामिल नहीं था वह सड़क किनारे खड़ा था।
आरोप है कि झड़प के दौरान करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई। एक गोली युवक के आंख के पास लगी और वह गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि घटना में हरियाणा के पलवल जिले के उटावड़ निवासी आमिर (28) की मौत हो गई। चौपानकी पुलिस को सुबह 5 बजे सूचना मिली कि एक गोवंश से भरी पिकअप टपूकड़ा से तावडू की तरफ जा रही है। कुछ लोग उसका पीछा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सारे कला गांव के पास गोतस्करों की मदद के लिए एक पिकअप में 5-6 लोग आए। आमिर भी इसी पिकअप में था और उसमें पत्थर भरे हुए थे। यहां दोनों पक्षों में झड़प और पत्थरबाजी हो गई। आमिर भी पत्थरबाजी करने वालों में शामिल था।
पत्थरबाजी के दौरान आमिर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। फायरिंग के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत गोली लगने से हुई है या पत्थर लगने से। शाम करीब 5 बजे पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
-- -- -- -- -- --
दो पिकअप और बोलेरो कैंपर जब्त
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने तस्करों की 2 पिकअप और उनका पीछा करने वाले लोगों की बोलेरो कैंपर जब्त की है। मामले में 2 एफआईआर दर्ज की है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला कर हत्या करने और दूसरी एफआईआर गोतस्करी को लेकर दर्ज हुई है। मामले में अभी तक किसी को नहीं पकड़ा गया है। 5 गोवंश मौके पर मिली थी, जिन्हें गोशाला भिजवाया।
-- --
सड़क किनारे खड़ा था आमिर और उसका साथी
मृतक युवक आमिर के मामा याहया खान ने बताया कि आमिर ड्राइवरी का काम करता था। उसकी शादी हो गई थी और 2 साल की बेटी है। वह गाड़ी लेने के लिए नूंह मेवात के उटावड़ से सारे कला गांव आया था। यहां सड़क किनारे अपने साथी के साथ खड़ा था। इसी दौरान गोतस्करों की पिकअप वहां से गुजरी। उसके पीछे एक दल के लोग थे। पिकअप तो वहां से निकल गई, लेकिन युवकों ने सड़क किनारे खड़े आमिर और उसके दोस्त को गोतस्कर मानकर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और हमला कर दिया। इस दौरान करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई। एक गोली आमिर के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर गया।