{"_id":"655f8ee70cad7c6ca807baa2","slug":"state-level-cooperative-day-celebration-in-bawal-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-6791-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल में राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल में राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह कल
Thu, 23 Nov 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता विभाग हरियाणा की ओर से शनिवार 25 नवंबर को सुबह 11 बजे बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चौ.चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार के सहकारिता और जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने बावल स्थित निवास पर विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ली।
बैठक में डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारिता दिवस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है ताकि लोग सहकारिता विभाग सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि विभाग से संबंधित योजनाओं और प्रोडक्ट की स्टाॅल भी लगाई जाएगी ताकि लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार 24 नवंबर को स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह में प्रदेश सरकार के सहकारिता और जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी करेंगे। जबकि हैफेड अध्यक्ष कैलाश भगत और अध्यक्ष डेयरीफैड रणधीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।