फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State Congress President welcomed everywhere

Rewari News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत

Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
State Congress President welcomed everywhere
फोटो : 29गोपाल देव चौक पर राव नरेंद्र सिंह स्वागत करते पार्टी नेता। संवाद
रेवाड़ी। युकां कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का रेवाड़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। झोल नगाड़ों के सात नारेबाजी करते पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

युकां जिलाध्यक्ष राज प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोपाल देव चौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने भी राव नरेंद्र सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में सुभाष छाबड़ी, दीवान सिंह चौहान, रेखा दहिया, रमेश ठेकेदार, संदीप, पवन यादव, दीपांशु और राजकुमार शामिल रहे।
कुंड : नारनौल-रेवाड़ी मार्ग से कुंड बैरियर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया। विजय बैरियर के नेतृत्व में सुरेश बाबू, मुंशी राम, जयपाल, बिल्लु, जितेंद्र, चेयरमैन जितेंद्र, कैलाश सरपंच, जयपाल बैरियर, एनपी यादव, राजप्रकाश, हर्षित, रवि, हिमांशु, दीपक बोहरा और पंकज ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। राहुल गांधी की नीतियों को लागू किया जाएगा। कहा कि अटेली क्षेत्र की जनता ने उन्हें राजनीति का आधार दिया और यही से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी। उनके पिता पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह ने इसी क्षेत्र से तीन बार प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed