फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Staff slept, the maternal groan

सोता रहा स्टाफ, कराहती रही प्रसूता

Fri, 25 Jul 2014 12:51 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Fri, 25 Jul 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन

सरकार एक तरफ जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात करती हैं दूसरी तरफ डाक्टरों व स्टाफ नर्सों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल का। यहां मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बुधवार रात को एक गर्भवती महिला मदद के लिए चार घंटे तक तड़पती रही लेकिन स्टाफ नर्स को अपना आराम और नींद पूरी करना ज्यादा जरूरी लगा। गर्भवती महिला के साथ आई महिलाओं ने मिलकर उक्त महिला की डिलीवरी करवाई।

विज्ञापन


गांव बोडिया कमालपुर निवासी मोनिका बुधवार रात करीब 12:00 बजे सामान्य अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए पहुंची। रात के समय वह करीब चार घंटे तक अस्पताल के प्रसूति विभाग में पड़ी तड़पती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाए जाने के बावजूद एक भी नर्स उसकी सुनने के लिए पास नहीं पहुंची। ऐसे में गर्भवती मोनिका की हालत बिगड़ते देख वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने मिलकर उसकी डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद भी वहां मौजूद नर्स ने मोनिका की कोई सुध नहीं ली। मोनिका के ससुर यशवंत सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने स्टाफ नर्सों को इस बारे में कहा तो उन्हें स्टाफ की ओर से धमकियां दी गई कि अगर इस बारे में उन्होंने कहीं कोई शिकायत की तो वह मोनिका की कोई देखभाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन


रात्रि में आराम फरमाता है स्टाफ
रात्रि के समय प्रसूति विभाग व अन्य विभागों की स्टाफ नर्सों सहित विभाग का पूरा स्टाफ आराम फरमाता है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों के परिजन रोजाना अस्पताल प्रशासन को कोसते रहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कभी रात्रि के समय अस्पताल में मरीजों की सुध लेने नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष शिकायत करेगा तो होगी कार्रवाई: एसएमओ
अस्पताल के एसएमओ एके सैनी ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की न तो कोई जानकारी है और न ही उन्हें शिकायत मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि रात्रि में स्टाफ नर्साें के सोने की बात बिल्कुल गलत है। यदि ऐसा है तो उस पर भी ध्यान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed