फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Staff in government offices halved, crowds doubled

सरकारी कार्यालयों में स्टाफ हुआ आधा, भीड़ उमड़ी दोगुनी

Mon, 19 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Staff in government offices halved, crowds doubled
लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में स्टाफ आधा घटा दिया गया है। लेकिन विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला सचिवालय में लोगों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि उसे काबू करना बेहद मुश्किल हो गया। सरेआम कोविड नियमों की धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम खुद दो बार सरल केंद्र में पहुंचे। लेकिन लोगों को काबू में करना व शारीरिक दूरी बनाने के लिए उन्हें मना पाना संभव नहीं हो सका। भारी भीड़ के चलते ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैवाहिक कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं हो सकेंगे। वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति एसडीएम कार्यालय से दी जा रही है। 22 अप्रैल से सावे शुरू हो रहे हैं। ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए सोमवार को बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ सरल केंद्र में आवेदन के लिए पहुंची। वहीं सरकार के आदेशों के बाद सचिवालय के अधिकांश दफ्तरों में कर्मचारी कम ही पहुंचे थे। ऐसे में भारी भीड़ को संभालना बेहद मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सुविधा मिले तो नहीं हो परेशानी
शादी के लिए अनुमति का प्रविधान खासा लंबा कर दिया गया है। दर्खास्त, शादी कार्ड, आईडी व हलफनामा देने के बाद आवेदन स्वीकार होता है। इसके बाद अधिकारियों व पुलिस से वेरिफिकेशन भी कराया जा रहा है। आवेदन दफ्तर पहुंचकर ही देना पड़ रहा है, जिससे ज्यादा दिक्कत आ रही है। वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति आनलाइन ही दे दी जाए तो न लोग परेशान हो और न ही कर्मचारियों पर संकट आए।
सैकड़ों की तादाद में हैं शादियां
इस बार सावे में बहुत अधिक वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं। गत वर्ष लॉकडाउन के कारण जो शादियां नहीं हो पाई थी, उनमें से भी अधिकांश इस सावे में हो रही हैं। 22 अप्रैल से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगे। अप्रैल में ही 22 के बाद 24 से 30 अप्रैल तक वैवाहिक मुहूर्त हैं।

बस अड्डे में रही दूसरे राज्य जाने वालों की भीड़
बस अड्डा परिसर में अधिकांश बूथों पर दूसरे राज्यों के नागरिकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान न शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था और न उन्हें समझाने के लिए कर्मचारी। बसों में भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed