फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sports help in our physical, mental and intellectual development: Abhay Chautala

खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता : अभय चौटाला

Thu, 12 Mar 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sports help in our physical, mental and intellectual development: Abhay Chautala
11jjrp19- दूबलधन में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ इनेलो नेता अभय चौटाला। स्रोत-
बेरी। खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। हम सभी को खेलों में सहभागिता करनी चाहिए। ये बातें गांव दूबलधन के सिरसा वाली माता मंदिर परिसर में गांव की आयोजित कबड्डी महाकुंभ में अभय चौटाला ने कहीं। कमेटी के प्रधान दीपक ने बताया कि इस एक दिवसीय कबड्डी महाकुंभ में देबन गांव जिला कैथल की टीम विजेता रही और द्वितीय स्थान सिदीपुर जिला झज्जर कि टीम रही। इस अवसर पर हरियाणा-पंजाब की लड़कियों की कबड्डी महाकुंभ में हरियाणा की लड़कियों कि टीम विजेता रही। पहला इनाम के लिए 71 हजार रुपये और दूसरे इनाम के लिए 41 हजार रुपये की धनराशि समिति को भेंट की। इस प्रकार उन्होंने कुल एक लाख 12 हजार रुपये की राशि दान स्वरूप देकर कबड्डी महाकुंभ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं : चौटाला
अभय चौटाला ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग अपने रास्ते से भटक रहा है। जिस हरियाणा प्रदेश को कभी दुनिया में दूध-दही की संस्कृति और उत्पादन के लिए जाना जाता था, आज वह नशे और अपराध के कारण बदनाम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से 2005 तक हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार जनता के समर्थन से बनी थी। उस समय मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में किसानों, मजदूर वर्ग और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed