{"_id":"63fe453fce2da0ab4e095297","slug":"speeding-bus-driver-hit-bike-rider-death-rewari-news-c-17-1-80402-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Tue, 28 Feb 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव बालावास अहीर के समीप एक तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव देवलावास निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसके पिता सुंदरलाल सोमवार को बाइक पर गांव निमोठ जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी पहना हुआ था। महेंद्रगढ़ रोड पर गांव निमोठ के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल सुंदरलाल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के बेटे दिनेश कुमार की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।