{"_id":"6ae8e0eb29c5edb56e0cbf9e","slug":"speech-competition-under-viksit-bharat-yuva-sansad-developed-india-youth-parliament-on-november-5-rewari-news-c-198-1-rew1001-248171-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विकसित भारत युवा संसद के तहत भाषण प्रतियोगिता 5 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विकसित भारत युवा संसद के तहत भाषण प्रतियोगिता 5 नवंबर को
Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेरा युवा भारत रेवाड़ी की ओर से भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत पांच नवंबर को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता बाल भवन रेवाड़ी में होगी। इसमें जिले के पात्र युवा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना के लिए कटऑफ तिथि 17 अगस्त रखी गई है। प्रतिभागियों को भाषण प्रस्तुत करने के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तीन विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय विजेताओं को नौ और 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इच्छुक युवा माय भारत के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं।