{"_id":"69f4f023657509f3220d177f","slug":"specialist-doctor-appointed-in-kosli-civil-hospital-rewari-news-c-198-1-fth1001-237749-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त
Fri, 01 May 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोसली। स्थानीय नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा और उन्हें इलाज कराने के लिए रेवाड़ी नहीं जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर अस्पताल में नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल में एमडी एनेस्थीसिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (ओबीएस व गाइनी), श्वांस रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है।
इन डॉक्टरों के आने से कोसली सहित आसपास के हजारों लोगों को अब बेहतर चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी। अब तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को छोटे-बड़े इलाज के लिए दूर के शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता था।
विज्ञापन
नई नियुक्तियों के बाद इस समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सक जल्द ही कोसली नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं शुरू कर देंगे।
इससे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में बड़ा सुधार होगा।