{"_id":"66ad38cb6a71073e2002b8f4","slug":"special-campaign-to-amend-voter-list-started-rewari-news-c-198-1-rew1001-207624-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदाता सूची में संशोधन का विशेष अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदाता सूची में संशोधन का विशेष अभियान शुरू
Sat, 03 Aug 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान की शुरुआत शुक्रवार को की गई। यह अभियान 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके तहत बीएलओ 3 अगस्त, 4 अगस्त, 10 अगस्त और 11 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित रहकर नए वोट बनवाएंगे।
डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरवाने का कार्य करेंगे। एक जुलाई 2024 को क्वालीफाई तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नए वोट बनाने का कार्य करेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।
बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। 16 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 26 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र के डाटा का बूथ स्तर के डाटा से मिलान किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि वे बीएलओ का सहयोग करते हुए सही जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि सत्यापन ठीक से हो सके। उन्होंने बताया कि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह अपना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को दे सकते हैं ताकि उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 72-बावल मनोज कुमार ने बताया कि बावल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन शुक्रवार को प्रकाशन केंद्रों पर कर दिया गया है। निर्वाचक नामावली में किसी नाम को शामिल करने के लिए दावे और आपत्तियां 14 अगस्त तक एसडीएम कार्यालय में की जा सकती हैं।