फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Speakers expressed their views on the birth anniversary of Swami Vivekananda

Rewari News: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वक्ताओं ने रखे विचार

Fri, 12 Jan 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jan 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Speakers expressed their views on the birth anniversary of Swami Vivekananda
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते भारत
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित श्रीराम पैलेस में भारत विकास परिषद शाखा ने शुक्रवार को प्रथम आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

रेवाड़ी शाखा सचिव दिनेश सैनी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि स्वामी हमारे आदर्श एवं प्रेरणा पुंज, ओजस्वी और युवाओं के सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे। पूर्व सचिव प्रवीण जांगिड़ ने कहा कि स्वामी ने युवा जगत को नई राह दिखाई। जिला समन्वयक मुकेश सैनी ने कहा कि 39 वर्ष के संक्षिप्त जीवन काल में स्वामी विवेकानंद जो काम किए वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक युवा पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। क्षेत्रीय सचिव डॉ. आरबी यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल संत थे बल्कि एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी थे। युवा मनन सैनी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि तब तक न रुको जब तक की लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। योगेश शर्मा ने बताया कि स्वामी अल्पायु में समाज के लिए बहुत से कार्य किए। कार्यक्रम में राम किशोर सैनी कोषाध्यक्ष, हुकम चंद प्रजापत, नितिन गोयल, राजवीर, संदीप सहित काफी प्रबुद्ध जन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed