{"_id":"6908f6632e63ca54240eb049","slug":"sp-took-salute-in-the-general-parade-gave-instructions-to-the-soldiers-rewari-news-c-198-1-rew1001-228380-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जनरल परेड में एसपी ने ली सलामी, जवानों को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जनरल परेड में एसपी ने ली सलामी, जवानों को दिए दिशा-निर्देश
Tue, 04 Nov 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। जिला पुलिस लाईन में आयोजित दंगा नियंत्रण अभ्यास का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्
- फोटो : शहर में मीडिया से बातचीत करते औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता।
रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन रेवाड़ी में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सलामी ली और जवानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच के निर्देश दिए।
परेड में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण सहित थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और जिलेभर के पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण अभ्यास का भी निरीक्षण किया और जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
एसपी मीणा ने बाइक राइडर्स और डायल 112 पर तैनात कर्मियों को अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक गश्त करने, बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने, बैरिकेट सही ढंग से लगाने और हर वाहन की गहन जांच करने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा जबकि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जवानों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने का आह्वान किया ताकि पुलिस की छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके।