फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   South Haryana played an important role in forming the BJP government

Rewari News: आरती राव फिर बोलीं- तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाने में दक्षिण हरियाणा का अहम योगदान

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
South Haryana played an important role in forming the BJP government
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को गदा भेंट करते हुए। संवाद
कोसली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को कोसली के किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। किसान भवन परिसर में आयोजित हुई जनसभा में मंत्री आरती राव ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत ने यह साबित कर दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश को पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

आगे कहा कि हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाने में दक्षिण हरियाणा व कोसली विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर योगदान रहा है। इससे पहले भी कई बार आरती राव दक्षिण हरियाणा का जिक्र हरियाणा में सरकार बनवाने को लेकर कर चुकीं हैं।
विज्ञापन

कोसली व भाकली का आभार व्यक्त करते हुए आरती राव ने कहा कि यह इलाका केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के लिए रीढ़ की तरह ताकत देता है। शुरू से ही कोसली क्षेत्र ने राव इंद्रजीत सिंह का मजबूती से साथ दिया। उन्होंने कहा कि अटेली के चुनाव में भी उनको कोसली का साथ मिला व यहां विधायक अनिल यादव को भारी मतों से जीत दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन महेश यादव व वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल के पदभार संभालने के उपलक्ष्य में मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में सब हेल्थ सेंटर, पीएचसी, सीएचसी व बीएचयू की स्थापना के लिए 57 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। भविष्य में चिकित्सा सुविधाओं को और भी विस्तार दिया जाएगा।
किसान भवन में विधायक अनिल यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की मौजूदगी में महेश यादव व दिनेश गोयल ने अपना पदभार ग्रहण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी कोसली क्षेत्र के किसानों की भलाई के लिए काम करेंगे। सभा में मुकेश जाहिदपुर ने कोसली हलका में आईएमटी व रेवाड़ी में एम्स लाने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव, चेयरमैन दुष्यंत सिंह, चेयरमैन कर्णपाल, हिमांशु पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, राहुल यादव, अशोक लुखी, उदयभान डागर, नीलम डागर, चीनू डागर, कपिल चेयरमैन, जगफूल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

-------------
सरकारी अस्पतालों में 1100 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार व आम जनता के लिए सभी तरह की मेडिकल सेवाएं सुलभ करवाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों में 1100 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा दवा वितरण के कार्य को सुचारू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी निगाह प्रदेश के सामान्य अस्पतालों को समुचित चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाने पर है। उसके बाद सब डिविजन लेवल के हॉस्पिटल, सीएचसी, पीएचसी तथा सब हेल्थ सेंटरों पर ध्यान दिया जाएगा।

-----------
कोसली में जल्द रेडियोलॉजिस्ट व स्पेशलिस्ट चिकित्सक होंगे
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की प्रक्रिया जारी है। दवाइयों की कमी को दूर किया जा रहा है। विभाग में इसके लिए एक अलग से पोर्टल बनाया हुआ है जिसमें दर्शाई गई दवाईयों का सीएमओ के पास स्टॉक होना आवश्यक कर दिया गया है। आधुनिक मशीनों को बाहर से मंगवाकर सरकारी अस्पतालों में लगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोसली में भी जल्द रेडियोलॉजिस्ट व स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सहादत नगर गांव के नर्सिंग कॉलेज में अगले साल से कक्षाएं विधिवत तौर पर शुरू कर दी जाएंगी। अभी वहां ढांचागत विकास का कार्य करवाया जा रहा है।
--------

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को गदा भेंट करते हुए। संवाद

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को गदा भेंट करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed