फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Solving all the problems in the world in Gita: Rajiv Ranjan

गीता में संसार की सभी समस्याओं का समाधान : राजीव रंजन

Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Solving all the problems in the world in Gita: Rajiv Ranjan
. शोभायात्रा के दौरान राधा-कृष्ण की भूमिका निभाते कलाकार। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गीतापुरम में चल रहा तीन दिवसीय गीता महोत्सव मंगलवार को समापन हो गया। इसके अंतिम दिन गुरुग्राम मंडल आयुक्त राजीव रंजन ने डीसी यशेंद्र सिंह के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता में संसार की सभी समस्याओं का समाधान है। गीता को जितनी बार पढ़ा जाए, हर बार जीवन को समझने का नया संदेश अलग तरीके से सामने आता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति की धरोहर का मूल सार है, जो ज्ञान, धर्म और कर्म को प्रतिपादित करती है। डीसी यशेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि मंडलायुक्त का कार्यक्रम में पधारने पर आभार प्रकट किया। एडीसी आशिमा सांगवान ने गीता महोत्सव और आजादी के अमृत महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जिले के प्रबुद्ध व नागरिकों व समारोह में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। समापन समारोह में एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ कपिल पूनिया, डीआरओ राजेश ख्यालिया, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, कर्नल जेडी सिंह, रवि चौहान, अजय मितल , रिपुदमन गुप्ता, डॉ. रामफल शास्त्री, दलीप शास्त्री, अनिल कुमार, नेमीचंद सांडिल्य, सतीश मस्तान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------------
श्लोकों के उच्चारण से गूंजा गीतापुरम
गीता महोत्सव में दोपहर 12 बजे प्रदेशभर में भागीदार बनते हुए शिक्षा विभाग के शिक्षकों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित गीतापुरम में उपस्थित जनसमूह ने श्लोकों का विधिवत उच्चारण किया। इससे पूरे पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलाकार मुकेश कुमार ने शिव तांडव स्त्रोत की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। नाहड़ स्कूल की छात्राओं ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के तीनों दिन मृदुल आश्रय संस्था रेवाड़ी द्वारा सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और विभिन्न संस्थाओं को फूलों के पौधे वितरित किए गए। रेवाड़ी पुष्प अभियान के तहत एक करोड़ पुष्प पौधे वितरण के उद्देश्य को लेकर संस्था निरंतर प्रयासरत है। महोत्सव में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत
नगर शोभायात्रा हिंदू हाईस्कूल से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा ने बावल चौक से होते हुए आगे का सफर तय किया तथा महाराजा अग्रसेन चौक पहुंची। इसके बाद नगर शोभायात्रा, भाडावास गेट, मोती चौक, घंटेश्वर मंदिर, गोकल गेट, झज्जर चौक, धारूहेडा चुंगी, जगन गेट, अंबेडकर चौक व शिव चौक होते हुए वापस बाल भवन महोत्सव स्थल पर पहुंची। नगर शोभायात्रा का शहर में मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में इन झांकियों का प्रदर्शन
शिव सेना, गुरुद्वारा, ब्राह्मण सभा, श्याम सेवा समिति, प्रजापति बह्म कुमारी (ओम शांति), गोरक्षा सेवा समिति, वेद प्रचार मंडल, व्यापार मंडल, जीओ गीता, यदुवंशी स्कूल, सूरज स्कूल, आरपीएस स्कूल, नगर परिषद रेवाड़ी, गौ सेवा समिति, आर्य समाज, श्री श्याम सेवा मंडल की शानदार झांकियों का प्रदर्शन किया। झांकियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानो देवलोक धरती पर उतर आया हो। इस शोभायात्रा में जिले के विभिन्न स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि श्रीमद्भगवदगीता के श्लोकों व मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed