{"_id":"674b6cf7c9e27eb2f50719b9","slug":"society-should-move-forward-and-survey-the-sauce-along-with-the-government-krishna-gehlawat-rewari-news-c-197-1-snp1008-128550-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के साथ गोवंशों की सेवा के लिए आगे आए समाज : कृष्णा गहलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के साथ गोवंशों की सेवा के लिए आगे आए समाज : कृष्णा गहलावत
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के गांव जाखौली स्थित श्री जयराम पंचायती गोशाला में आयोजित गो सेवक सम्मान समारोह
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि गोमाता सर्वश्रेष्ठ, पवित्र व संसार भर में पूजनीय हैं। इनके दूध, दही व घी के बिना यज्ञ संपन्न नहीं होते। खेत खलिहान एवं पशुधन की संभाल करके हमने अपनी समृद्धि का ताना-बाना बुना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सरकार के साथ समाज भी गोवंशों की सेवा के लिए आगे आए, तभी गोवंश सड़कों की बजाय घर व गोशाला में निवास करेंगे।
विधायक कृष्णा गहलावत शनिवार को गांव जाखौली स्थित श्री जयराम पंचायती गोशाला में आयोजित गो सेवक सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने गोशाला में शेड निर्माण के लिए निजी कोटे से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने गाेमाता को चारा व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। विधायक ने कहा कि गोशालाओं की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने बजट को बढ़ाकर दस गुणा से ज्यादा किया है, जो अब 510 करोड़ हो चुका है।
गोशालाओं को औद्योगिक इकाई के रूप में करें विकसित : श्रवण कुमार गर्ग
हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने गोशाला संचालकों का आह्वान किया कि वह गोशालाओं को औद्योगिक इकाई के रूप में विकसित करने का प्रयास करें। दूध, गोमूत्र, गोबर आदि से संबंधित उद्योग लगाने का प्रयास करें। उत्पादों की बिक्री के लिए सरकार भी आपका साथ देगी। गोशालाओं में गोवंशों के संवर्धन व संरक्षण के लिए प्रोत्साहन राशि भिजवाई जा रही है। यहां गोशाला में पहले करीब 12.50 लाख रुपये ग्रांट दी गई थी, जल्द ही 16.50 लाख रुपये की ग्रांट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार गोवंश संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध : माईराम कौशिक
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माईराम कौशिक ने भी समारोह में शिरकत की। उन्होंने गोशाला काे पांच लाख रुपये दान के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को गोसेवा के लिए कार्य करने चाहिए, ताकि गोवंश सड़कों पर बेसहारा न घूमें। सरकार भी गोवंश संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में गो सेवा आयोग के सदस्य राकेश मलिक, गोशाला के अध्यक्ष कपूर चंद गोयल, उपाध्यक्ष जयराम शर्मा, अनिल जाखौली, सुधीर कुमार, अशोक रोहिल्ला, नंद किशोर चौहान, संजय भारद्वाज, सुशील चौहान व सतीश गौतम मौजूद रहे।