{"_id":"697ba65dee96facc4509bfc6","slug":"so-far-1746-applications-have-been-received-in-the-district-for-the-super-100-level-1-examination-rewari-news-c-198-1-fth1001-232763-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा के लिए जिले में अबतक आए 1746 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा के लिए जिले में अबतक आए 1746 आवेदन
Thu, 29 Jan 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की सुपर-100 योजना के तहत आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले में अब तक 1746 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी है। ऐसे में आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 15 मार्च को लेवल-1 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
लेवल-1 की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए लेवल-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को होगी। इसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का बैच 5 मई से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुपर-100 योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाती है।
यह योजना खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इस योजना में चयनित होने के बाद विद्यार्थियों के रहने, खाने और पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
-
प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर
शिक्षा विभाग का कहना है कि योजना के माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकेंगे। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।
-
ब्लॉक -पंजीकरण संख्या
बावल 573
रेवाड़ी - -364
जाटूसाना- -359
नाहड़- -226
खोल- -224
-
सुपर-100 का शेड्यूल
आवेदन-- 9 फरवरी 2026
प्रथम चरण की परीक्षा-- 11 फरवरी 2026
परीक्षा का परिणाम-- 15 मार्च
द्वितीय चरण की परीक्षा-- 2 अप्रैल
परीक्षा का परिणाम-- 30 अप्रैल
नया बैच प्रारंभ होगी-- 5 मई
-
वर्जन
सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिले में अब तक 1746 आवेदन आए हैं। इसके तहत राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को जेईई व नीट परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 15 मार्च को लेवल-1 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
लेवल-1 की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए लेवल-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को होगी। इसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का बैच 5 मई से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुपर-100 योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाती है।
यह योजना खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इस योजना में चयनित होने के बाद विद्यार्थियों के रहने, खाने और पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
-
प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर
शिक्षा विभाग का कहना है कि योजना के माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकेंगे। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।
-
ब्लॉक -पंजीकरण संख्या
बावल 573
रेवाड़ी - -364
जाटूसाना- -359
नाहड़- -226
खोल- -224
-
सुपर-100 का शेड्यूल
आवेदन
प्रथम चरण की परीक्षा
परीक्षा का परिणाम
द्वितीय चरण की परीक्षा
परीक्षा का परिणाम
नया बैच प्रारंभ होगी