फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   So far, 1317 applications have been approved, 321 cases have not been approved.

Rewari News: अब तक 1317 आवेदन स्वीकृत, 321 मामलों को मंजूरी नहीं

Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
So far, 1317 applications have been approved, 321 cases have not been approved.
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में उद्योग विभाग की 42वीं त्रैमासिक शिकायत निवारण की बैठक ली। डीसी ने कहा कि एक मई 2025 से अब तक हरियाणा उद्योग प्रोत्साहन केंद्र एचईपीसी के इंवेस्ट पोर्टल पर प्राप्त हुए 1317 आवेदन अब तक स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 321 मामलों को विभिन्न कारणों से मंजूरी नहीं मिली। कृभको इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक आवेदन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक मामला लंबित है। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ दीपक वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह समस्या बनी हुई है जिसका जल्द ही निवारण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने उद्योग विभाग के पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि तीन माह में सात शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनका निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जल्दी से जल्दी इन शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक रेणु बाला, विस्तार अधिकारी हिमांशु राव, आयुष विभाग से डॉ. राहुल बतरा, नगर योजनाकार विभाग से अनिल कुमार, औषधि नियंत्रण विभाग से रजनीश धारीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed