फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sloganeering against mla in public meetin

डहीना जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री की मौजूदगी में विधायक के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 28 Jul 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sloganeering against mla in public meetin
डहीना में जनसभा के दौरान मौजूद राव इन्द्रजीत - फोटो : Rewari
गांव डहीना में आयोजित जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री की मौजूदगी में कोसली विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा होना सोची समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। क्योंकि नारेबाजी तब की गई जब विधायक मंच से सीएम के पक्ष में बोल रहे थे। बड़ी बात यह है कि जनसभा में मौजदू मंत्री व अन्य विधायक को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। केवल कोसली विधायक बोले और नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को गांव डहीना में कोसली से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे जिला पार्षद अनिल यादव की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। यहां पर केंद्रीय मंत्री अपनी जीत से लेकर देश के विकास में मोदी को श्रेय देते दिखे। लेकिन वहीं अपने भाषण में प्रदेश के मुखिया मनोहरलाल से किनारा करते दिखाई दिए। बता दें कि बिक्रम यादव भी बीते विधानसभा का चुनाव राव इंद्रजीत के सहयोग से ही जीते थे। लेकिन मंत्री पद जाने के बाद विधायक सीएम खेमे में चले गए।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने किया क्षेत्र का नाश : केंद्रीय राज्य मंत्री
केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र का नाश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कांग्रेस को हराने के लिए उन्होंने कोसली में अपने भाई के खिलाफ भाजपा के लिए वोट मांगें। आरती राव ने कहा कि मेरे पिता राव इन्द्रजीत सिंह आप लोगों की बदौलत ही पांच बार सांसद व चार बार विधायक बने हैं। इसके लिए मैं जनता की आभारी हूं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य डॉ. हंसराज ने इस अवसर पर कहा कि राव इन्द्रजीत के कारण ही इस इलाके का नाम ऊंचा हुआ है तथा नौकरियों में यहां के लोगों की हिस्सेदारी बढ़ी है। इस दौरान रैली संयोजक जिला पार्षद अनिल यादव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य मंत्री भी रहे मौजूद
इस दौरान हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश, पटोदी की विधायिका बिमला चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण यादव, बावल नगरपालिका के प्रधान अमर सिंह महलावत, बावल पंचायत समिति के चेयरमैन विरेन्द्र छिल्लर, जिला भाजपा महामंत्री अमित यादव, जिला पार्षद अजय पटौदा, शशी बाला, मुकेश जाहिदपुर, बिक्रम पांडे, डहीना गांव की सरपंच आशा देवी, रेखा भाडावास, सविता बेरली, रामदत्त भारद्वाज, सरोज बाला, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव व डीएसपी मौ. जमाल आदि मौजूद रहे।

विकास कार्य गले नहीं उतर रहे, इसलिए ऐसा: विधायक
कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि मंच से सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य बताए जा रहे थे। सीएम की ओर से क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं शुरू कराई गई हैं। लोग नारेबाजी कर रहे थे या फिर विकास कार्यों के लिए तालियां बजा रहे थे, कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके गले विकास कार्य नहीं उतरते हैं, नारेबाजी का काम भी ऐसे ही लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed