{"_id":"69137b951acf75444803f76a","slug":"six-people-arrested-for-duping-people-on-the-pretext-of-jobs-on-media-platforms-rewari-news-c-198-1-rew1001-228796-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए 6 आरोपी। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी का लालच देकर लोगों को ठगने वाले 6 शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जेरोली थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जैरोली में छापेमारी की गई जहां 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। इसमें जेरोली निवासी हामिद (38), शारूक (25), समीम, मोहिन, सन्दीप (19) और मेहताब (35) शामिल है।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में पता चला कि ये आरोपी विभिन्न मोबाइल नंबर्स पर फर्जी मैसेज और कॉल के जरिए फ्रॉड कर रहे थे।
फ्रॉड का आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। वे भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे। इसके अलावा फर्जी मैसेज भेजते थे जिसमें दावा किया जाता था कि हमारे खाते से गलती से आपके खाते में रुपये ट्रांसफर हो गए हैं, कृपया इन्हें वापस कर दें। कई पीड़ित इस चक्कर में फंसकर पैसे लौटा देते थे।
विज्ञापन
एक अन्य ट्रिक में वे कॉल करके खुद को आइडिया या अन्य नामों से पेश करते। वे कहते हम आपके खाते में 25 हजार रुपये डाल रहे हैं, आप इन्हें रख लें लेकिन 10 हजार रुपये हमें वापस कर दें।
फिर कुछ देर बाद दोबारा कॉल करके कहते हमारे पास जरूरी काम आ गया, जल्दी 10 हजार रुपये हमारे गूगल पे या खाते में डाल दें। पैसे मिलते ही फोन बंद कर देते थे। सोशल मीडिया पर नौकरी के नाम पर भी इसी तरह ठगी की जा रही थी।