फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Six farmer leaders will be present in front of RPF Alwar

छह किसान नेता 31 तक आरपीएफ अलवर के सामने होंगे पेश

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six farmer leaders will be present in front of RPF Alwar
रेवाड़ी। रेल रोको आंदोलन के नोटिस के मामले में दक्षिणी हरियाणा के बावल क्षेत्र के किसान नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। आरपीएफ की ओर से रेल आंदोलन के दौरान भुज एक्सप्रेस को अजरका रेलवे स्टेशन के पास रोकने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके तहत आरपीएफ अलवर की ओर से बावल क्षेत्र के छह किसान नेताओं भाकियू के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत, प्रभुदयाल, रामकुंवार, अतर सिंह नेहरा, रामौतार, सिंहराम पर नोटिस भेजा गया है। उन्हें आरपीएफ के सामने 31 मार्च तक पेश होना है।
विज्ञापन

किसान नेता अतर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले 24 फरवरी को पेश होने के नोटिस दिए गए थे, मगर अब यह अवधि 31 मार्च तक की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ किसान आंदोलन की समाप्ति पर हुए समझौते में सभी किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की सहमति बनी थी, मगर अब किसान नेताओं को परेशान करने के लिए आरपीएफ के नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की वादा खिलाफी बताते हुए कहा कि किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में रेल रोको आंदोलन हुआ था और सभी जगहों पर दर्ज केस वापस हो गए, मगर राजस्थान में आरपीएफ अलवर की ओर से हरियाणा प्रदेश के किसानों को नोटिस भेजकर हमें परेशान किया जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द इस मामले पर ध्यान नहीं दिया तो किसान नेता अपनी अगली रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed