फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Six dengue and one malaria case were found in the district

Rewari News: जिले में डेंगू के छह और मलेरिया का एक केस मिला

Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six dengue and one malaria case were found in the district
फोटो: 08रेवाड़ी। शहर में डेेंगू के लार्वा की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग कर्मी। स्रोत: विभा
रेवाड़ी। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डेंगू के छह नए मरीज और मलेरिया का एक नया केस सामने आया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 157 और मलेरिया के 14 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मरीजों में पांच को उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक मरीज को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्वेक्षण और फॉगिंग का काम कर रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिन इलाकों से नए केस मिले हैं, वहां घर-घर जाकर लार्वा चेकिंग की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में नमी और बारिश के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा अधिक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 157 डेंगू पॉजिटिव मिले
इस सीजन में अभी तक डेंगू के 157 व मलेरिया के 14 केस आ चुके हैं। जिले में अभी तक शहर में 54, बावल सीएचसी में 36, मीरपुर सीएचसी में 14, खोल सीएचसी में 37 व गुरावड़ा सीएचसी में 8 डेंगू के केस मिल चुके हैं। अब तक 2640 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 48 व प्राइवेट अस्पताल में 8 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। अस्पतालों में फिलहाल डेंगू के 10 मरीज एडमिट हैं।

-----------
वर्जन
हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और टीमों को सतर्क कर दिया गया है। समय पर इलाज और बचाव के उपाय अपनाकर इन बीमारियों को रोका जा सकता है। -डॉ. अमित यादव, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed