{"_id":"612fc7fb8ebc3ec9087f9a53","slug":"six-cundidate-filed-nomnation-form-rewari-news-rtk622691472","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा नपा उपचुनाव : छह उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा नपा उपचुनाव : छह उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में नामांकन भरने जाते उम्मीदवार।
- फोटो : Rewari
Link Copied
नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि इनमें से तीन उम्मीदवारों ने बैकअप के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी, वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए वीरवार दो सितंबर को 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। वहीं, 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार खेम चंद सैनी, सन्नू देवी पत्नी खेम चंद सैनी, प्रदीप कुमार पुत्र मंगत राम, महेंद्र सिंह पुत्र मंगतराम, सुदेश धर्मपत्नी जितेंद्र व जितेंद्र पुत्र कंवर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।