फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Situation like 2019, two rebels increase BJP's concern

Rewari News: 2019 जैसे हालात, दो बागियों ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Situation like 2019, two rebels increase BJP's concern
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में इस बार भी 2019 जैसे हालात बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा से बागी होने के बाद आम आदमी पार्टी से टिकट लेकर मैदान में उतरे सतीश यादव ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। वहीं, पिता कैप्टन अजय यादव के दम पर राजनीति में उतरे कांग्रेस ने चिरंजीव राव को दोबारा से प्रत्याशी बनाया है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की मेहरबानी पर भाजपा ने कोसली विधानसभा सीट से 2019 में चुनाव जीते लक्ष्मण सिंह यादव को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी के बागी युवा नेता प्रशांत सन्नी भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के दो बड़े नेताओं के बागी होकर चुनाव लड़ने के कारण भाजपा फिर से चिंतित है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर कापड़ीवास के बागी होने और निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से महज 1317 वोट से भाजपा नेता सुनील मूसेपुर को हार मिली थी। इस बार बीजेपी से सतीश और सन्नी बागी होकर मैदान में हैं। बागियों से होने वाली परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को रेवाड़ी में भाषण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बागियों पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


कांग्रेस और कैप्टन हाउस का गढ़ रही रेवाड़ी सीट

रेवाड़ी सीट कांग्रेस और कैप्टन हाउस का गढ़ रही है। कैप्टन हाउस की तीन पीढ़ी यहां विधायक रह चुकी हैं। सबसे पहले कैप्टन अजय सिंह यादव के पिता राव अभय सिंह 1952 में रेवाड़ी से पहले विधायक बने थे। इसके बाद 1957 में जाटूसाना व हरियाणा गठन के बाद पहली बार 1972 में रेवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक बनकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1989 में रघु यादव द्वारा त्यागपत्र देने के बाद सेना की नौकरी छोड़कर आए कैप्टन अजय यादव उपचुनाव जीते। इसके बाद लगातार 6 विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 2014 की मोदी लहर में कांग्रेस के हाथ से गई थी रेवाड़ी सीट

सिर्फ 2014 की मोदी लहर में यह सीट भाजपा के हाथ आई थी, मगर 2019 में फिर से कैप्टन के बेटे चिरंजीव राव ने जीत दर्ज कर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी। इस बार चिरंजीव राव दूसरी बार तथा लक्ष्मण सिंह यादव भी दूसरी बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय प्रशांत सन्नी व बसपा के विजय सोमाणी सहित अन्य प्रत्याशी भी चमत्कार की उम्मीद है।


पेयजल की नहीं है शहर में उचित व्यवस्था

रामपाल, सुनील, अजय ने बताया कि शहर में आज तक पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। काफी समस्या होती है। एक दिन छोड़कर पानी आता है। यह समस्या कोई नहीं उठा रहा है, जबकि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। विजय ने बताया कि शौचालय और पार्किंग की सुविधा बिल्कुल भी नहीं है। इसके लिए लंबे समय से मांग ही की जा रही है, फिर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। सड़कों की हालत भी काफी खराब है। स्थिति में सुधार करने की जरूरत है।


2019 में रेवाड़ी विधानसभा चुनाव के नतीजे

चिरंजीव राव : कांग्रेस
43,870 वोट
27.82% वोट शेयर

सुनील मुसेपुर : भाजपा
42,553 वोट
26.99% वोट शेयर

रणधीर सिंह कापड़ीवास : आईएनडी

36,778 वोट
23.33% वोट शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed