फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Sita Swayamvar' staged at a government school; children showcase their talent

Rewari News: राजकीय स्कूल में सीता स्वयंवर का मंचन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 22 Oct 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
'Sita Swayamvar' staged at a government school; children showcase their talent
विद्यालय में सीता स्वयंवर का मंचन करते बाल कलाकार। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीकानेर में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने जीवंत अभिनय किया। शिक्षकों ने बच्चों के अभियन की सराहना की। वंशिका ने राम, इंदू ने लक्ष्मण, सौम्य ने सीता, गर्वित ने विश्वामित्र, तनुज ने परशुराम, वंश ने राजा जनक, रजनी ने उर्मिला और मासूम ने मांडवी की भूमिका निभाई। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यापिका शर्मिला यादव ने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि रामलीला विद्यार्थियों को मर्यादा, धैर्य, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता जैसे जीवन-मूल्यों से जोड़ती है। शिक्षिका मंजू रानी ने बच्चों का मुंह मीठा कराया। समाजसेवी सोनू वशिष्ठ ने नकद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर उर्मिला, संतोष, रविंद्र, संतरा, मूर्ति, मीनाक्षी और सोमवती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed