फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Signature campaign to declare Masani Barrage as wetland to begin from April 5

Rewari News: मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए 5 अप्रैल से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

Thu, 26 Mar 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign to declare Masani Barrage as wetland to begin from April 5
मसानी बैराज की मौजूदा दशा। संवाद
रेवाड़ी। जिले की पर्यावरणीय पहचान को नया जीवन देने के लिए एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू होगा। मसानी बैराज को आधिकारिक तौर पर वेटलैंड (आर्द्रभूमि) घोषित कराने के लिए 5 अप्रैल को गांव जीतपुरा से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में राष्ट्रीय प्रकृति पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन संस्था के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। संस्था के संयोजक और पूर्व रेंज अधिकारी कमल सिंह यादव का कहना है कि मसानी बैराज वेटलैंड बनने की तमाम शर्तों को पूरा करता है। वर्तमान में हरियाणा में भिंडावास और सुल्तानपुर झील ही रामसर साइट्स के रूप में मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

मसानी बैराज में भी वह क्षमता है कि इसे उसी तर्ज पर विकसित किया जा सके। बताया कि इतिहास गवाह है कि साल 2012 में जब लाल बहादुर शास्त्री रिचार्ज कैनाल की ओर से यहां साफ पानी छोड़ा गया था तब यहां जैव विविधता का अद्भुत नजारा देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय यहां साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रफ, तिदार, गुलाबी पेलिकन, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल और रेड हेडेड फाल्कन जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखी गई थीं। यदि इसे वेटलैंड का दर्जा मिलता है तो न केवल इन पक्षियों की वापसी होगी बल्कि यह क्षेत्र इको-टूरिज्म का बड़ा केंद्र भी बनेगा।

---------------


प्रदूषण और बीमारियों से मुक्ति की आस

मौजूदा समय में मसानी बैराज में जमा दूषित पानी आसपास के गांवों के लिए मुसीबत बना हुआ है। भूजल खराब होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। संस्था का मानना है कि यदि सरकार इसे वेटलैंड घोषित कर पानी को उपचारित करने की व्यवस्था करती है तो जल प्रदूषण का खतरा खत्म हो जाएगा।


------------

जनता से जुड़ने की अपील

कमल सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल से शुरू होने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और स्थानीय निवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। यह हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रदेश सरकार और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को भेजा जाएगा ताकि मसानी बैराज की किस्मत बदली जा सके। मसानी बैराज दक्षिण हरियाणा की लाइफलाइन बन सकता है।

मसानी बैराज की मौजूदा दशा। संवाद

मसानी बैराज की मौजूदा दशा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed