फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   signature campaign against contarminated water from today

दूषित पानी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आज से

Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
signature campaign against contarminated water from today
धारूहेड़ा। लंबे समय से भिवाड़ी से आ रहे दूषित पानी के विरोध में सेक्टरवासियों की ओर से 26 सितंबर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद हस्ताक्षर युक्त कापी मुख्यमंत्री मनोहरलाल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि दूषित एवं रसायनयुक्त पानी सेक्टरवासियों के गले का फांस बन चुका है। बार-बार शिकायत करने, हाईवे जाम करने के बावजूद प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। दूषित पानी के विभिन्न स्थानों पर भरने से दुर्गंध व बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सेक्टरों के सभी रास्तों के हालात बदहाल हो चुके हैं। वहीं, जगह-जगह जलभराव के चलते सेक्टर से लोगों को निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी डीके शर्मा ने बताया कि इस बाबत अलवर प्रशासन को कई बार मेल के माध्यम से शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed