फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sick son kept waiting, information about death of parents received

Rewari News: बीमार बेटा करता रहा इंतजार, मां-बाप की मिली मौत की सूचना

Tue, 26 Dec 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sick son kept waiting, information about death of parents received
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
बावल (रेवाड़ी)। तिहाड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में राजस्थान के जिला अलवर के गांव मोहम्मदपुर निवासी बाइक चालक तेजपाल (44) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी भतेरी देवी (42) को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत से तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का हाथ उठा गया। तेजपाल और भतेरी देवी अपने बीमार बेटे को देखने आ रहे थे। बेटा भी उनका इंतजार कर रहा था, लेकिन उसे दोनों की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


तेजपाल बावल सेक्टर-9 स्थित एक वेयरहाउस में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। तेजपाल के तीन बच्चे हैं। बेटे साहिल (18) को पेट दर्द की शिकायत थी। वह बावल में अपने चाचा के पास रहता है। सोमवार की देर शाम जब यह हादसा हुआ तब दोनों पति-पत्नी गांव से बेटे को देखने के लिए बावल आ रहे थे। तेजपाल को अपनी पत्नी को बेटे के पास छोड़ कर ड्यूटी के लिए निकलना था, मगर तभी तिहाड़ा मार्ग के पास दुर्घटना हो गई। बेटे को दुर्घटना की जानकारी काफी देर बाद मिली। बेटा अपने मां-बाप का इंतजार कर रहा था। कुछ समय बाद उसके चाचा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दोनों की ही मौत हो चुकी है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसा होने का मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राॅली बजरी से ओवरलोड थी। जब चालक तिहाड़ा मार्ग के पास पहुंचा तो बाइक सवार दंपती को देख चालक ने ब्रेक मारने की कोशिश, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई, जिससे दुर्घटना हो गई। यही कारण था कि ट्रैक्टर चालक 30 मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। परिवार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजपाल की कमाई से होता था घर का गुजारा

तेजपाल की कमाई से घर का गुजारा होता था। पूरा परिवार तेजपाल की कमाई पर ही निर्भर था। सुरक्षा गार्ड में उतनी ज्यादा तनख्वाह नहीं थी। तेजपाल के साथ उनकी पत्नी की भी मौत होने के कारण तीनों बच्चे अनाथ हो चुके हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।


कई दिनों से साहिल की तबीयत थी खराब

मृतक के भाई चमनलाल ने बताया कि तेजपाल उसका भाई था। दोनों ही बावल में एक साथ सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे और बावल में ही किराये के मकान पर रहते थे। उनका बेटा उनके पास ही रहता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी, जिस वजह से उसकी मां बेटे को देखने के लिए गांव से यहां आ रही थी। यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है। जितना तेजपाल कमाता था, उससे केवल घर का गुजारा ही होता था।

कोट
शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

-बीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed