{"_id":"69fe32b89a8e732aff0c864a","slug":"shrimad-bhagwat-katha-gyan-week-begins-with-kalash-yatra-rewari-news-c-198-1-rew1001-238109-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह शुरू
Sat, 09 May 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 09 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। गांव अहरोद में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी भजन-कीर्तन और जयकारा लगाती जा रही थीं।
गांव के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कथा में वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज आश्रम से आए कथावाचक पंडित विवेक कौशिक ने श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि कलियुग में भागवत कथा मानव जीवन के दुखों को दूर करने का सबसे बड़ा सहारा है। जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा सुनता है, उसके जीवन में रिद्धि-सिद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु का नाम जहां लिया जाता है, वहां प्रेम, आनंद और समर्पण का भाव उत्पन्न हो जाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच चेतन सिंह ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर नंदलाल, परमानंद, एएसआई अनूप सिंह, राजबीर सिंह, हवा सिंह, सुरेश और हितेश पहलवान सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।