{"_id":"69b1cb22905f88ff440d4c9a","slug":"shri-krishna-rukmini-marriage-celebration-at-khatu-shyam-temple-sainipura-rewari-news-c-200-1-bgh1002-121794-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खाटू श्याम मंदिर सैनीपुरा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खाटू श्याम मंदिर सैनीपुरा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव
विज्ञापन
फोटो 94 : खाटू श्याम मंदिर सैनीपुरा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव में मौजूद महिलाएं। स्रोत
बहादुरगढ़। शहर के सैनीपुरा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी का दिव्य विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथावाचिका सुमन जाजू के सानिध्य में आयोजित इस पावन प्रसंग में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल छा गया। मंदिर परिसर को फूलों से इस प्रकार सजाया गया कि मानो द्वारका पुरी की झलक उतर आई हो। जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। कथा के दौरान सुमन जाजू ने रुक्मणी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लिखे गए प्रसिद्ध पत्र का भावपूर्ण वाचन किया। उनकी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भजन और मंगल गीतों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन