फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Showed strength in 100 meter race and tug of war

Rewari News: 100 मीटर दौड़ व रस्साकशी में दिखाया दमखम

Wed, 19 Nov 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Showed strength in 100 meter race and tug of war
खेलकूद गतिविधियों के दौरान ग्राउंड में एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : पंचकल्याणक महोत्सव में आदिकुमार अपने मित्रों के साथ खेलते हुए । स्त्रोत: मंदिर कमेटी
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विभिन्न स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

दिन के अंत में आयोजित खेलकूद गतिविधियों के साथ तीसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सत्रों के उपरांत केएलपी कॉलेज के ग्राउंड में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई जिसमें 100 मीटर दौड़ (पुरुष और महिला), रस्साकशी(पुरुष और महिला) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दिन का पहला सत्र डॉ. ऋचा शर्मा द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और युवाओं को लैंगिक समानता व महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ बलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता प्रदान की। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, गति सीमा और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही का परिणाम होती हैं।
तीसरी प्रस्तुति सिविल अस्पताल डॉ. सुमन यादव द्वारा दी गई जिसमें उन्होंने एचआईवी, एड्स के कारण, लक्षण, सुरक्षित व्यवहार, उपचार और रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
चौथे सत्र में नशा मुक्ति केंद्र की संदीपा ने युवाओं को नशा मुक्ति के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा ऐसा आकर्षण है जो व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमता दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने नशे के कारण, दुष्प्रभाव और इसके उपचार की प्रक्रिया को छात्रों के सामने सरल ढंग से प्रस्तुत किया।
दिन के अंतिम विशेषज्ञ वक्ता फायर विभाग मामचंद शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आग के प्रकार, आग लगने के मुख्य कारण, प्राथमिक उपचार और आग बुझाने के आवश्यक उपायों से अवगत कराया।

उन्होंने चेतावनी दी कि दैनिक जीवन की छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। केएलपी कॉलेज से प्रदीप अहलावत, डॉ. रामबीर जाखड़, डॉ. विजेंद्र और राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed