फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shortage of staff in the electricity department increases inconvenience for consumers.

Rewari News: बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Fri, 10 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shortage of staff in the electricity department increases inconvenience for consumers.
खरखड़ा स्थित 33 केवी पावर हाउस
धारूहेड़ा। बिजली विभाग में लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर बिजली कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा, जौनावास और जड़थल सब-डिवीजनों में लाइनमैन सहित तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। मामूली फॉल्ट ठीक करने में भी कई घंटे लग जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

हाल ही में गांव खरखड़ा में रात के समय फॉल्ट आने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना देने के बावजूद न तो लाइनमैन समय पर पहुंचे और न ही संबंधित अधिकारियों ने फोन उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरखड़ा क्षेत्र का प्रमुख गांव है, जहां राजकीय महाविद्यालय, आईटीआई, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित कई औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थान संचालित हैं।
ग्रामीणों ने 33 केवी पावर हाउस के निर्माण के लिए निशुल्क भूमि भी उपलब्ध कराई थी। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed