फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shortage of Sanitation Workers in Ward-1; Residents Complain: "Garbage Is Not Being Collected"

Rewari News: वार्ड-1 में सफाई कर्मचारियों की कमी, लोग बोले-कूड़ा उठाया नहीं जाता

Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shortage of Sanitation Workers in Ward-1; Residents Complain: "Garbage Is Not Being Collected"
रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।
रेवाड़ी।
विज्ञापन

वार्ड-1 में विकास कार्यों के दावों के बीच लोग बरसात में जलभराव और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड का अधिकांश हिस्सा ढलान पर होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है जिससे घरों में पानी तक पहुंच जाता है। सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाया नहीं जाता है।
नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्षद निवर्तमान हो चुके हैं। 10 मई को चुनाव होंगे और 13 मई को परिणाम आएगा। ऐसे में संभावित दावेदार जनसंपर्क कर लोगों को अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार हजार मतदाताओं वाले इस वार्ड में नई आबादी, गोविंदपुरा, भीमबस्ती, यादव नगर, बैंक वाली गली सहित कई मोहल्ले शामिल हैं। यहां लोगों ने समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। निवर्तमान पार्षद संगीतलता ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की थी जिसका हल कराने के लिए डिस्पोजल टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 26 करोड़ रुपये का टेंडर भी लग चुका है। इसके अलावा तीन स्थानों पर बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट भी बंद करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपने पांच वर्षीय कार्यकाल में करीब 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं जबकि लगभग 30 करोड़ रुपये के कार्य पाइपलाइन में हैं।
इस अवधि में 22 से अधिक सीसी सड़कें भी बनवाई गई हैं। वार्ड में जहां जलभराव होता है, वहां दो हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए गए हैं।
-----------
क्या कहते हैं लोग
मेरे घर के बाहर सफाई कर्मचारी कभी नहीं आते हैं। इस रोड पर सीवर भी नहीं है। यहां के लोग खुद ही सफाई करते हैं। पास में ही नाला बना हुआ है, उसपर भी ढक्कन नहीं लगे हैं। इस कारण उसमें कूड़ा डाला जा रहा है।
- देव, वार्डवासी
---------
वार्ड में रेलवे लाइन की ओर से आने वाले दूषित पानी की समस्या से लोग परेशान थे लेकिन इस बार इस समस्या का समाधान कराया गया है। अब सीवर जाम होने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
- श्रीकांत, वार्डवासी
---------
वार्ड में पहले की तुलना में विकास कार्य तो खूब हुए हैं। सीसी सड़कें बनाई गई हैं और जलभराव की समस्या को भी हल कराया गया है। कभी-कभी दूषित पानी की सप्लाई होती है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

- संतोष देवी, वार्डवासी
----------
मेरे वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सीवर की है। पानी की सप्लाई में गंदा पानी भी आता है। सफाई कर्मचारियों की कमी है जिससे सफाई व्यवस्था खराब है।
- शिल्पी शर्मा, वार्डवासी

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

रेवाड़ी। वार्ड-1 में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे टूटे पड़े नाले के ढक्कन, जिसमें डाला जा रहा कूड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article