फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shopkeepers are getting affected by online shopping

Rewari News: ऑनलाइन खरीदारी से दुकानदार हो रहे प्रभावित

Sun, 18 Feb 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Feb 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are getting affected by online shopping
दुकानदार यशपाल
रेवाड़ी। ऑनलाइन मार्केटिंग के चलते स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंदी के चलते अब दुकानदार ग्राहकों को आफर देकर लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों को लुभावने आफर दे रहे हैं। इसके बाद भी लोग ऑनलाइन शापिंग कर रहे हैं। इससे दुकानदारों को नुकसान पहुंच रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अक्तूबर से नवंबर तक त्योहार का सीजन होता है। छोटे और बड़े कारोबारियों को इन दो माह का इंतजार रहता है ताकि वह अच्छा कारोबार कर सकें लेकिन लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। हर दिन कोई ना कोई शापिंग ऐप लांच हो रहा है। अब स्थित यह है कि ग्राहकों की कमी के चलते रात के समय 9 बजे के बाद बंद होने वाली दुकानें 8 बजे के बाद ही बंद होने लगी हैं।
दुकानदार रामकुमार ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करने पर अतिरिक्त छूट ग्राहकों को लुभा रही है। ऑनलाइन कारोबार में ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया जा रहा है तो कुछ ऐप 40 से 60 प्रतिशत तक की छूट देने का दावा कर रहे हैं। लोगों को घर बैठे सामान मंगवाने की अलग से सुविधा मिल रही है। सामान नापसंद होने पर आसानी से वापस भी कर लिया जाता है। यही कारण है कि ऑनलाइन कारोबार से दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

-

ऑनलाइन कारोबार ने कोरोना के समय से अधिक रफ्तार पकड़ी है। कोरोना काल में दुकानें बंद थीं और लोग घर बैठे ऑनलाइन सामान की खरीदारी कर रहे थे। इसका प्रभाव छोटे व बड़े कारोबारियों पर साफ देखने को मिल रहा है।- नवीन, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पहले गांवों से अधिक ग्राहक आते थे। अब ग्रामीण भी घर बैठे ऑनलाइन ही खरीदारी करने लगे हैं। ऑनलाइन मार्केटिंग ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना कब्जा कर लिया है। शहर आने में खर्च होने के कारण ग्रामीण घर पर ही सामान मंगाना उचित समझ रहे हैंं।-यशपाल, दुकानदार।


-

भले ही लोगों का आकर्षण ऑनलाइन की तरफ बढ़ा है लेकिन कई मामलों में सामान की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर तमाम लोगों का भरोसा स्थानीय दुकानदार पर है। ऐसे लोग स्थानीय बाजार में आकर खरीदारी करने में विश्वास करते हैं।-शिवम, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed