फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   shopkeeper son death fir

दुकान पर पहले सामान खरीदने के विवाद में बेटे को बचाने पहुंचे पूर्व सैनिक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper son death fir
गांव कढू भवानीपुर में सोमवार रात को परचून की दुकान से पहले सामान खरीदने के विवाद में बेटे के साथ की जा रही मारपीट में बीच-बचाव करने आए पूर्व सैनिक पिता की लोहे की रॉड व लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में एक आईटीबीपी का जवान भी है, जो 15 दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार करीब साढ़े 8 बजे नरेंद्र गांव में ही एक परचून की दुकान से सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान वहां विक्रम भी पहुंच गया। दुकानदार से एक-दूसरे से पहले सामान लेने के प्रयास दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच विक्रम के भाई मनोज व जितेंद्र भी वहां पहुंच गए तथा नरेंद्र के साथ मारपीट की, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि करीब आधा घंटा बाद नरेंद्र अपने घर जा रहा था तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक कर दोबारा मारपीट करने लगे। शोर सुनकर नरेंद्र का पिता करीब 63 वर्षीय पूर्व सैनिक राजपाल भी वहां पहुंच गया तथा बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने लोहे की रॉड व लाठियों से राजपाल के साथ जमकर मारपीट की। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजपाल व उसके बेटे नरेंद्र को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बेटे की शिकायत पर किया हत्या का मुकदमा दर्ज
हमले में घायल हुए बेटे नरेंद्र की शिकायत पर विक्रम, मनोज व जितेंद्र के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपने-सामने घर, जमीन को लेकर पुराना विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों का जमीन को लेकर लंबे समय सेेे झगड़ा चल रहा था, लेकिन काफी समय पूर्व उसका निपटारा हो गया था। उसके बाद से ही दोनों परिवारों में आपसी रंजिश चली आ रही थी। दोनों परिवारों का घर आमने-सामने हैं। लोगों का कहना है कि सोमवार को अहम की लड़ाई में राजपाल की मौत हो गई। सामान पहले लेने के विवाद में एक पक्ष ने भी थोड़ा संयम बरता होता तो शायद जान नहीं जाती।

जल्द करेंगे आरोपियों की गिरफ्तारी: एसएचओ
खोल थाना के एसएचओ बिजेंद्र ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed