फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shopkeeper issued SIM card on another's ID

दुकानदार ने दूसरे की आईडी पर जारी किया सिम कार्ड

Thu, 30 Sep 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper issued SIM card on another's ID
शहर के मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी एक युवक ने गढ़ी बोलनी रोड के एक सिम विक्रेता पर उसके आधार कार्ड पर फर्जी सिम जारी करने का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पीड़ित को मोबाइल का बिल आने पर उसके साथ हुए फर्जीवाड़े का पता लगा।
विज्ञापन

मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी दुष्यंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च में वह अपने मोबाइल नंबर को पोर्ट कराने के लिए गढ़ी बोलनी रोड स्थित दुकानदार देवेंद्र के पास गया था। सिम पोर्ट करने के लिए देवेंद्र ने उनका आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड लेने के बाद देवेंद्र ने बताया कि अभी सर्वर डाउन चल रहा है। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर किसी की काल आई तथा बिना आधार कार्ड लिए वह वापस घर आ गया। घर आने के बाद उन्होंने दुकानदार के पास आधार कार्ड के बारे में पूछा तो उसने वहां छोड़कर जाने से मना कर दिया। 24 सितंबर को उनके पास मोबाइल सिम कंपनी से फोन आया। फोन करने वाले कंपनी कर्मचारी ने बताया कि उनका बिल पेंडिंग है। यदि यह बिल नहीं भरा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी कर्मचारी ने जो मोबाइल नंबर बताया वह उनका नहीं था, लेकिन उनके आधार कार्ड पर जारी किया गया था। उन्होंने माडल टाउन स्थित मोबाइल सिम कंपनी के कार्यालय में जाकर पड़ताल की तो पता लगा कि उनके आधार कार्ड से फर्जीवाड़ा कर काफी सिम जारी किए गए हैं। उनकी जगह किसी और की फोटो भी लगाई हुई थी। वह देवेंद्र के पास गए तो उनका आधार कार्ड वापस लौटा दिया। देवेंद्र ने बताया कि उसने पैसे के लालच में कई सिम जारी कर दिए। इसके बाद दुष्यंत ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। माडल टाउन थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed