फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shiva devotees absorbed in Shiva on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर शिव में लीन हुए शिवभक्त

Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees absorbed in Shiva on Mahashivratri
रेवाड़ी। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को भगवान भोले भंडारी के पूजा-अर्चना में शिवभक्त लीन रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्ध चढ़ाकर पूजन किया। साथ ही बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और मिठाई अर्पित कर भोले भंडारी से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान लोगों ने व्रत रखा। साथ ही उन्होंने शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्रम और महामृत्यंजय का जप किया। इस मौके पर हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया था।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस मौके पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बारा पत्थर, घंटेश्वर मंदिर व सोलहराही, बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर के कपाट रात ढाई बजे ही खुल गए। श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में प्रवेश करने लगे। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, मिठाई, फल, भांग, धतूरा, बेल पत्र और गंगाजल चढ़ा पूजन किया।
विज्ञापन

पुलिस रही तैनात
महाशिवरात्रि पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिरों के आसपास मौजूद रहे। कोई अनहोनी न हो सभी जगह लोगों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
‘शिवरात्रि का अर्थ है कल्याण करने की रात’
ज्योतिशाचार्य डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार महाशिवरात्रि पर इस बार भौमवासरी धनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग में संपन्न होगी। यह बहुत ही श्रेष्ठ योग है। परिध योग शत्रुओं का नाश करने वाला है और शिवयोग कल्याण प्रद है। उन्होंने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की रात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शिव का अर्थ है कल्याण एवं रात्रि का अर्थ है रात, शिवरात्रि यानी कल्याण की रात्रि। उन्होंने कहा कि जो साधक अपने मनोरथ पूर्ण करना चाहते हैं, उन्हें महाशिवरात्रि का व्रत एवं महादेव की पूजा व अभिषेक करना चाहिए।
-------------
शिवालयों में लगी रही भक्तों की लंबी कतार
शहर के घंटेश्वर मंदिर में सूर्योदय से पूर्व ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। इस दौरान कई जगहों पर शिवभक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। घंटों तक लाइन में लगने के बाद भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका। उधर, आजाद चौक स्थित श्रीबालाजी धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अलसुबह से ही उमड़नी शुरू हो गई। मंदिर के पुजारी पंडित सुमन भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना की। अलसुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर भक्तों ने पंचामृत, भांग-धतुरा, गाजर, बेर, सेब, कच्चा दूध व गंगाजल से भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया।

शिवालय में ध्वनि घंटा चढ़ाया
महाशिवरात्रि पर बड़ा तालाब स्थित विष्णु घाट मंदिर के शिवालय में ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी व राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ रेवाड़ी शाखा ने मंदिर के शिवालय में ध्वनि घंटा चढ़ाया। यह शुभकार्य ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम एवं राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा एडवोकेट ने प्रदेश महासचिव सतीश कुमार जोशी की उपस्थिति में संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के उपप्रधान दीपक मुदगिल, महासचिव हेमंत भारद्वाज, सहसचिव राजेश शर्मा,प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ,कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज,सुरेश शर्मा,सलाहकार पंडित दलीप शास्त्री,प्रवीण रावऽबोबीऽ,महेंद्र शर्मा,सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed