फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   shakti of mhendergarh arresed

जेल से फरार इनामी बदमाश शक्ति गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
shakti of mhendergarh arresed
सीआईए रेवाड़ी ने फीदेडी जेल से 8 मई को फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश महेंद्रगढ़ निवासी शक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांचकर्ता ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय पुलिस को सुचना मिली थी कि आरोपी मोटरसाईकिस पर सवार होकर गांव खोरी से रेवाड़ी आ रहा है।
विज्ञापन

सीआईए निरीक्षक सतेंद्र सिंह की अगुवाई में ईएएसआई सुनील कुमार, एचसी विजय सिंह, ईएचसी विक्रम सिंह, सिपाही सत्यपाल सिंह, सिपाही हरदीप व ईएचसी सुदेश कुमार ने पुलिस की टीम के साथ सहारनवास कट पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। तभी पुलिस को आरोपी आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उस शख्स ने मोटरसाईकिल नही रोकी तथा तेज स्पीड में मोटर साईकिल को भगाने की कोशिश करने लगा। सीआईए पुलिस की टीम ने उसे काबू कर लिया। आरोपी थाना सतनाली मे एक हत्या के मामले में जिला रेवाड़ी की फीदेडी स्थित सेंट्रल जेल के कोविड केयर सेंटर में बंद था। 8 मई की रात को कुल 13 कैदियों समेत लोहे का दरवाजा काटकर कपड़े की रस्सी बनाकर जेल कि छत पर चढ़कर जेल के पीछे से कूदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed