फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shadow fog in the morning, visibility was 60 meters

Rewari News: मौसम बदलने से सुबह के समय छाया कोहरा, दृश्यता 60 मीटर रही

Sat, 11 Nov 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, visibility was 60 meters
रेवाड़ी। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है, जहां रोजाना प्रदूषण का स्तर 350 के पार दर्ज किया जा रहा था, वहीं अब एक्यूआई में भी काफी गिरावट आई है। वीरवार को रात के समय बारिश का दौर आरंभ हुआ था। शुक्रवार को दिन में कई बार बूंदाबांदी होती रही। वहीं, शनिवार को एक्यूआई 160 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एक्यूआई 194 दर्ज किया गया था, जबकि वीरवार को एक्यूआई 358 था। पिछले सप्ताह की बात करें तो पहली बार एक्यूआई 350 के पार शनिवार को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से अस्पताल में आंखों में जलन और सांस में तकलीफ को लेकर मरीजों की भी संख्या काफी बढ़ रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अब ऐसे मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी। हालांकि सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अब बढ़ेगी। मौसम बदलने की वजह से तापमान में भी अब गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही सुबह के समय अब हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह के समय धारूहेड़ा क्षेत्र में हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता (विजिबिलिटी) 60 मीटर के आसपास रही। दूसरी तरफ जहां रोजाना तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, वहीं दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। रात के तापमान में भी अब काफी गिरावट आई है। 2 दिन पहले जहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस किया जा रहा था। वहीं, अब तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यानी दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी देखने को मिलेगी। अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से 9 नवंबर रात्रि से 10 नवंबर के दौरान बादलवाही तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान13-14 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का एक्यूआई
दिन: एक्यूआई
शनिवार 160
शुक्रवार 194
वीरवार 359
बुधवार 356
मंगलवार 330
सोमवार 385
रविवार 385
शनिवार 386
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed