फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shadow fog in the morning, visibility remained 10 meters

Rewari News: सुबह के समय छाया कोहरा, दृश्यता रही 10 मीटर

Sat, 04 Jan 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, visibility remained 10 meters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शनिवार को सुबह घना कोहरा छाने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा। दृश्यता सिर्फ करीब 10 मीटर रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

करीब 10 बजे धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस बार 4 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी रहेगी। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढाव देखने को मिलेगा। दो पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी के होंगे, जिनसे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार हैं। जनवरी के पहले पखवाड़े में कोल्ड वेब और कोहरा देखने को मिलेगा। दूसरे पखवाड़े में बारिश, बूंदाबांदी व बादलों की आवाजाही के साथ ही कोल्ड डे, कोल्ड वेब व कोहरा देखने को मिलेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed