फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sex ratio,district,rewari,increase

प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंचा जिले का लिंगानुपात : यशेंद्र

Tue, 14 Jan 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sex ratio,district,rewari,increase
बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : Rewari
सरकार के महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जिला ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2014 में जिला का लिंगानुपात 802 था, वर्ष 2019 तक सुधरकर 919 तक पहुंच गया है। सुधार प्रतिशत के हिसाब से रेवाड़ी जिला वर्ष 2019 के समापन पर प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। डीसी ने कहा कि इस अनुपता शत प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संबंधित विभाग जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की सहभागिता, पीएनडीटी व एमटीपी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने, अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने आदि पर फोकस करें। विभागों में इस विषय अच्छा कार्य करने वालों को प्रशंसा और लापरवाह के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाएं। बैठक में सीएमओ कृष्ण कुमार और नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 से अभी तक पीएनडीटी की 14 और एमटीपी की 12 रेड की गई। इंटर स्टेट पीएनडीटी रेड यूपी में की गई थी, डीसी ने उसकी प्रशंसा की। सीएमओ ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक रेड भी की गई हैं। उपायुक्त ने जिला न्यायवादी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि रेड में पकड़े गए आरोपी कानून के साथ-साथ समाज के भी गुनहगार है।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीएमओ कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीए हरपाल सिंह, डीपीओ संगीता यादव, सीएमजीजीए सौम्य गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed