फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sewage disposal will be carried out in Gokalgarh village; a team has been formed and a report will be submitted within 15 days.

Rewari News: गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की होगी निकासी, टीम गठित, 15 दिन के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

Tue, 23 Dec 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sewage disposal will be carried out in Gokalgarh village; a team has been formed and a report will be submitted within 15 days.
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान जल्द होने वाला है। इसके समाधान को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के विंटर सेशन में जोरदार ढंग से उठाते उठाकर दो सुझाव भी दिए। विधायक की मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि इसके समाधान को लेकर एडीसी समेत अनेकों विभागों के अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

यह 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समस्या के निदान को लेकर बजट मंजूर कर दिया गया है और जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान करा दिया जाएगा।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव गोकलगढ़ की समस्या को विधानसभा में उठाते हुए कहा कि गोकलगढ़ रेवाड़ी विधानसभा का एक बड़ा गांव है जिसकी आबादी करीब आठ हजार है। इस गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई स्थान नहीं है। गांव के एक ओर रेलवे लाइन व दूसरी ओर नहर है। इसके चलते गांव के जोहड़ों में ही गंदे पानी को डाला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा में समस्या के स्थाई समाधान का सुझाव रखते हुए कहा कि गांव के गंदे पानी के समाधान के लिए छह-सात सोलर पंप लगाकर पानी को बाहर निकलवाया जाए। इस गांव को पब्लिक हेल्थ के माध्यम से कालूवास या नसियाजी के एसटीपी से भी जोड़ा जाए। जब तक गंदा पानी बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेकाबू स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव के स्कूल में भी दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कमेटी गठित कर दी गई है व पैसा भी मंजूर हो चुका है। इसलिए इस समस्या के स्थाई समाधान को लेकर इन दोनों कार्यों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए।


--------------
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा- इसमे कोई दो राय नहीं कि समस्या गंभीर है
विधायक के सवाल पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि समस्या गंभीर है। इसके समाधान को लेकर एडीसी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से सलाह एवं विचार-विमर्श करने उपरांत 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके समाधान के लिए पैसा भी मंजूर किया जा चुका है। कहां पानी जाना है, यह भी तय कर लिया गया है। समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed