फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Several kilometer long jam on Delhi-Jaipur highway due to closure of service lane

Rewari News: सर्विस लेन बंद करने के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 28 Feb 2023 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Several kilometer long jam on Delhi-Jaipur highway due to closure of service lane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव कापड़ीवास के समीप हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से सर्विस लेन बंद कर दिए जाने से सोमवार रात को वाहनों का लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि रात को लगा जाम मंगलवार सुबह तक रहा, जिससे करीब पांच किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भिवाड़ी की ओर जाने वाले 75 फीट मार्ग के टी-प्वाइंट पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। पिछले कई माह से निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण कापड़ीवास के समीप हाईवे की सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है। सर्विस लेन बंद होने के कारण भिवाड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों को पहले धारूहेड़ा और उसके बाद दिल्ली लेन पर जाना पड़ रहा है। यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कापड़ीवास बार्डर से सोमवार की रात से ही जाम लगना शुरु हो गया था। जो मंगलवार को भी रहा है। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। सुबह कर्मचारियों के लेकर जाने वाली कंपनी की बसें भी जाम में फंस गई। जाम में फंसने के कारण कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर देरी से पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम को खुलवाने लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed