फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven bikes burnt to ashes in a fire in the parking lot

Haryana: पार्किंग में लगी आग, सात बाइकें जलकर हुईं राख, एक शख्स अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Nov 2025 08:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 08:54 PM IST
सार

कृष सोसायटी फेज-2 की पार्किंग में अचानक लगी भीषण आग से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सात बाइकें जलकर राख हो गईं। 

विज्ञापन
Seven bikes burnt to ashes in a fire in the parking lot
बाइक जलकर राख - फोटो : संवाद

विस्तार

कृष सोसायटी फेज-2 की पार्किंग में अचानक लगी भीषण आग से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। आग से सात बाइक जलकर राख हो गईं और एक कार को भी नुकसान पहुंचा, जबकि धुएं से दम घुटने के कारण 10वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1007 में सो रहे धनंजय नामक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। उन्हें पहले टपूकड़ा अस्पताल और फिर भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूरे दिन आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग का मुख्य कारण पार्किंग में लगा इलेक्ट्रिक पैनल था, जिसमें शॉर्ट-सर्किट से चिंगारी उठी और वह पास खड़ी बाइकों पर जा गिरी। बाइक के टायर फटने से आग तेजी से फैल गई। शुरू में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में फॉल्ट बताकर उसे जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, लेकिन मौका-मुआयना करने पर स्कूटी की बैटरी पूरी तरह सुरक्षित पाई गई।
विज्ञापन


सोसायटी में 10 साल से रह रही जयश्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पूरी घटना को दबाने में लगा है। उनके अनुसार ज्यादातर फायर सिलेंडर खराब पड़े थे, गार्ड्स को सूचना तक नहीं दी गई। सुबह अंधेरे में टॉर्च तक उपलब्ध नहीं थी, स्वयंसेवकों के लिए फ्लोरोसेंट जैकेट, भीड़ कंट्रोल के लिए बैरिकेडिंग बेल्ट, लाउडस्पीकर, वॉकी-टॉकी कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंटेनेंस मैनेजर अजीत सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फायर सिस्टम पूरी तरह कार्यशील था और उसी की वजह से दमकल विभाग के आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया और सभी फ्लैट चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed