फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seva Stambh expanded the District Executive

Rewari News: सेवा स्तंभ ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seva Stambh expanded the District Executive
फोटो : 04जिला कार्यकारिणी के विस्तार के दौरान एकत्रित हुए सेवा स्तंभ के पदाधिकारी। स्रोत : सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेवा स्तंभ की बैठक मॉडल टाउन स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला इकाई का विस्तार किया गया।
नव नियुक्त प्रेस सचिव होशियार सिंह अहरोदिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर राजपाल सिंह दहिया, सुबे सिंह रेवाड़िया व अजीत सिंह बुढ़पुर को चुना गया। उप प्रधान रणवीर शास्त्री व संजय बाबूजी, सह सचिव नरेंद्र मेहरा, प्रेस सचिव होशियार सिंह अहरोदिया, संगठन सचिव रामनिवास बालधन, ऑडिटर सत्यवीर गोठवाल, विधि सलाहकार एडवोकेट राजकुमार जलवा, प्रचार सचिव सत्यप्रकाश नैचाना, एग्जीक्यूटिव मेंबर में अनिल कुमार चांग, राजेश सुलखा, रणजीत सिंह रंगा व घीसाराम गोठवाल को शामिल किया गया।
विज्ञापन

सभी नव निर्वाचित सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने का संकल्प लिया। कांशीराम खींची को सर्वसम्मति से महासचिव व रामनिवास गोठवाल को चुनाव प्रक्रिया के द्वारा कोषाध्यक्ष पहले ही चुन लिया गया था। इसके बाद माता रमाबाई अंबेडकर जयंती मनाई गई। सभी वक्ताओं ने माता रमाबाई की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम समापन के बाद जिला कार्यकारिणी ने बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के कार्यालय में जाकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उनके साथ जिला इकाई का परिचय कराया और साथ ही लाइब्रेरी में आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed