फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SET exam schedule released, teachers busy in preparing

Rewari News: सेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, तैयारी कराने में जुटे शिक्षक

Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
SET exam schedule released, teachers busy in preparing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। छठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल के मूल्यांकन के लिए सेट (छात्र मूल्यांकन परीक्षा) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होंगी। इसमें करीब साढ़े 49 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद अध्यापक सिलेबस को पूरा कराने में जुट गए हैं।
शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों के मुखियाओं को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सेट परीक्षाओं के मार्क्स समय पर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। यदि परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी विद्यालय ने विद्यार्थियों के परीक्षा अंक समय पर अपलोड नहीं किए तो संबंधित विद्यालय मुखिया पर विभागीय कार्रवाई होंगी। अध्यापक परीक्षाओं के मार्क्स समय से पोर्टल पर अपडेट नहीं करते, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है।
विज्ञापन

यह रहेगा सेट परीक्षा का शेड्यूल : 28 जुलाई को कक्षा 6 की हिंदी, 29 जुलाई को अंग्रेजी, संस्कृत, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 1 अगस्त को गणित, 2 अगस्त को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 7 की 28 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, 29 जुलाई को विज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 जुलाई को अंग्रेजी,1 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 2 अगस्त को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा 8 की 28 जुलाई को गणित, 29 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 30 जुलाई को विज्ञान,1 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, 2 अगस्त को अंग्रेजी, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9 की 28 जुलाई को गणित, 29 जुलाई को विज्ञान, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान,1 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 2 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 10 की 28 जुलाई को अंग्रेजी, 29 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान,1 अगस्त को गणित,2 अगस्त को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।


कक्षा 11 व 12 वीं की परीक्षा का यह रहेगा शेड्यूल
कक्षा 11 की 28 जुलाई को गणित, बायोलॉजी, पॉलीटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एनएसक्यूएफ, 29 जुलाई को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, हिंदी कोर, 30 जुलाई को सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज,ज्योग्राफी, कंप्यूटर साइंस, 1 अगस्त को अंग्रेजी कोर, फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, 2 अगस्त को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू विषय की परीक्षा होगी।


वर्जन
कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की 28 जुलाई से सेट की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसे लेकर विद्यालय मुखियाओं को सिलेबस पूरा कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।-सुभाष चंद सांभरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article