{"_id":"690b8b3a4c32e220af06614c","slug":"serving-humanity-with-all-your-heart-is-the-true-service-of-god-renu-rewari-news-c-198-1-rew1001-228469-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन से मानवता की सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा : रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन से मानवता की सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा : रेनू
Wed, 05 Nov 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
लंगर ग्रहण करते लोग। स्रोत : संस्था
धारूहेड़ा। स्थानीय गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश दिवस मनाया गया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन की गूंज रही और संगतों ने गुरुनानक देव के उपदेशों को स्मरण करते हुए संगत के साथ अरदास की।
गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य रेनू सिंह ने सभी को गुरु पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि गुरुनानक देव ने सिख धर्म की नींव रखी और मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है उसका नाम सत्य है और मन से मानवता की सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा है।
इस मौके पर धारूहेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने कहा कि गुरुनानक देव के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखनी चाहिए तभी समाज और देश में शांति कायम रह सकती है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संदीप बोहरा ने भी परिवार सहित भाग लिया और लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में रमेश सिंह, राजपाल सिंह, पहलवान सिंह, गुरपाल सिंह, बाबा भगतां सिंह, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह, प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।