फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Senior litterateur Ratnakumar Sambharia will receive the Seth Surajmal Mohta Literature Award.

Rewari News: वरिष्ठ साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया को मिलेगा सेठ सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार

Thu, 13 Nov 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Senior litterateur Ratnakumar Sambharia will receive the Seth Surajmal Mohta Literature Award.
साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया - फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
रेवाड़ी। साहित्य समिति राजगढ़ (चूरू) के तत्वावधान में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला सेठ सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार इस वर्ष भाड़ावास गांव में जन्मे वरिष्ठ साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया को दिया जाएगा।
विज्ञापन

समिति की ग्यारह सदस्यीय बैठक डॉ. रामकुमार घोटड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। समिति के मंत्री अनिल शास्त्री ने बताया कि मोहता ट्रस्ट की ओर से सांभरिया को पचास हजार रुपये की राशि, शॉल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

रत्नकुमार सांभरिया राजस्थान साहित्य अकादमी के सर्वोच्च सम्मान मीरा पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। उनकी साहित्यिक उपलब्धियों में सांप और नटनी उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, आठ नाटक, दो लघुकथा संग्रह और एक आलोचना पुस्तक प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके लेखन पर अब तक तीन दर्जन से अधिक पीएचडी और एमफिल शोध कार्य संपन्न हो चुके हैं या प्रगति पर हैं। उनके साहित्यिक योगदान को देखते हुए उनकी कहानियां, नाटक, लघुकथाएं और उपन्यास देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed