फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Self-reliant and developed India is everyone's resolve: Dr. Banwari Lal

आत्मनिर्भर व विकसित भारत सबका संकल्प : डाॅ. बनवारी लाल

Fri, 01 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Self-reliant and developed India is everyone's resolve: Dr. Banwari Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा दूसरे दिन शुक्रवार को धारूहेड़ा खंड के गांव कसौला व नाहड़ खंड के गांव झाड़ौदा, बावल खंड के गांव गुर्जर माजरी और डहीना खंड के गांव लिसान में पहुंची। इस दौरान आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं बताई गईं। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल और कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यक्रमों में पहुंचकर जनहित की सेवाओं का जायजा लिया।
दोनों नेताओं ने आम लोगों से संवाद किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. बनवारी लाल शुक्रवार को धारूहेड़ा खंड के गांव कसौला पहुंचे और विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को संकल्प शपथ भी दिलाई। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ड्रोन प्रदर्शन किया गया। नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्रोतरी प्रतियोगिता हुई। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई। स्वामित्व कार्ड पंजीकरण और वितरण डेस्क लगाया गया। यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, भूतपूर्व सैनिकों कार्यरत सैनिकों व उनके परिजनों के लिए हेल्प डेस्क, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
विज्ञापन



आज इन गांवों में पहुंचेगी भारत संकल्प यात्रा


शनिवार को 10 बजे से यात्रा के तीन प्रचार वाहन निर्धारित शेड्यूल अनुरूप रेवाड़ी खंड के गांव बैरियावास, डहीना खंड के गांव कंवाली व बावल खंड के गांव बिसनपुर और शाम 3 बजे से रेवाड़ी खंड के गांव पदैयावास, डहीना खंड के गांव डहीना व बावल खंड के गांव मुंडनवास-कमालपुर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वंचित व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ : लक्ष्मण यादव


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। साढ़े नौ सालों में मोदी सरकार और 9 सालों में मनोहर सरकार की जो योजनाएं बनी हैं। यदि कोई व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो उन्हें योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed