Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seeha School emerges as the overall winner at the block-level science exhibition

Rewari News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीहा स्कूल ओवरऑल विजेता

Fri, 06 Nov 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seeha School emerges as the overall winner at the block-level science exhibition
कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
खोल। स्थानीय सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीहा सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओवरऑल विजेता रहा। खालेटा स्कूल दूसरे और मेजबान खोल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यवाहक बीईओ सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शनी में समग्र शिक्षा के तहत छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें 21 सरकारी स्कूलों के 57 विद्यार्थियों ने सात उप विषयों के तहत अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृषि, ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन विषय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान नोडल अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में खोल की रिया, नांगल जमालपुर की विधि और बासदूदा की संध्या विजेता रहीं। हरित ऊर्जा में मनेठी के आदित्य, खालेटा के तन्मय और सीहा के निशांत ने बाजी मारी। गणितीय प्रतिरूपण में खालेटा की साक्षी, नांगल जमालपुर के नैतिक और खोरी की सृष्टि के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में खोरी के अविनाश, खोल की नैंसी और कुंड के नमन, जबकि कृषि विषय में सीहा के ध्रुव, पुंसिका की दीक्षा और मनेठी की हर्षिता विजेता रहे। ग्रामीण बदलाव में भालखी की गुंजन, खालेटा की माही, सीहा के गौरव और आपदा प्रबंधन में सीहा की चंचल, खालेटा की नैना और बलवाड़ी के देव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed